सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वास्थ्य घरेलू नुस्खेमिश्री, चीनी और बताशे में क्या अन्तर होता है और ये कैसे बनाये जाते हैं? (By वनिता कासनियां पंजाब) कुंजा मिश्री – कुंजा का अर्थ होता है मिट्टी का छोटा गोल पात्र यानि घड़ा। मिट्टी के पात्र में बनी हुई मिश्री असल में कुंजा मिश्री होती है। इसे खांड से बनाया जाता है। इस तरह बनी हुई मिश्री की तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेदिक दवाओं में इसी मिश्री का उपयोग किया जाता है।वर्तमान में शायद ही कोई मिट्टी के पात्र में बनाता हो। अब धागे वाली मिश्री को ही कुंजा मिश्री भी कहा जाता है।👉मिश्री धागे वाली – Mishriधागे वाली मिश्री बनाने के लिए खांड को पानी मिलाकर उबाला जाता है। किसी प्रकार के केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता। इसे 7-8 दिनों तक घागा लगाकर हवा और सूरज की रोशनी ना लगे ऐसे विशेष कंटेनर में रखा जाता है। इससे मिश्री के बड़े डले यानि क्रिस्टल बन जाते हैं।चीनी की फैक्ट्री में भी मिश्री बनाई जाती है। चीनी को सफ़ेद करने से पहले भूरा चीनी बनती है। इसे पानी में घोल कर उबाला जाता है फिर दूध आदि से शुद्ध करके धागे की मदद से मिश्री के क्रिस्टल बनाये जाते हैं।कुछ लोग सफ़ेद चीनी और गर्म पानी का संतृप घोल बनाकर धागा मिश्री बनाते हैं। लेकिन ऐसी मिश्री लाभदायक नहीं होती है।👉बताशा – Batashaबताशा शुभ कार्यों में काम में लिया जाता है। त्यौहार आदि के अवसर पर मीठे के रूप में इसे रखा जाता है। इसके अलावा किसी किसी आयुर्वेदिक दवा को बताशे के साथ लिया जाता है। ये चीनी की अपेक्षा नर्म होते हैं। इसलिए आसानी से खाये जा सकते हैं। बताशा सफ़ेद चीनी का ही दूसरा रूप है अतः उसके गुण भी वैसे ही हैं।बताशा बनाने के लिए चीनी को पानी में घोल कर उबाला जाता है। फिर उसे बेकिंग सोडा की मदद से फूला हुआ रूप देकर मनचाहे छोटे बड़े आकार में डालकर सुखा लिया जाता है। यह काम अधिकतर हाथों से ही किया जाता है।👉सफ़ेद दानेदार चीनी – Refined white sugarयह वो चीनी है जो जिसका हम रोजाना उपयोग करते हैं। इस सफ़ेद चीनी को बनाने के लिए गन्ने के रस को छान कर उबाला जाता है। फिर सल्फर डाई ऑक्साइड तथा लाइन स्टोन की मदद से शुद्ध किया जाता है। इसके बाद ब्लीच तथा अन्य केमिकल की मदद से इसे और परिष्कृत करके सफ़ेद चीनी बनाई जाती है। यह दिखने में तो अच्छी होती है लेकिन शरीर के लिए नुकसानदेह होती है।health home remediesWhat is the difference between sugar candy and sugar and how are they ma (By Vanitha Kasniya PunjKunja Mishri – Kunja means small round clay pot i.e. pitcher.ab)de?



कुंजा मिश्री – कुंजा का अर्थ होता है मिट्टी का छोटा गोल पात्र यानि घड़ा। मिट्टी के पात्र में बनी हुई मिश्री असल में कुंजा मिश्री होती है। इसे खांड से बनाया जाता है। इस तरह बनी हुई मिश्री की तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेदिक दवाओं में इसी मिश्री का उपयोग किया जाता है।

वर्तमान में शायद ही कोई मिट्टी के पात्र में बनाता हो। अब धागे वाली मिश्री को ही कुंजा मिश्री भी कहा जाता है।

👉मिश्री धागे वाली – Mishri

धागे वाली मिश्री बनाने के लिए खांड को पानी मिलाकर उबाला जाता है। किसी प्रकार के केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता। इसे 7-8 दिनों तक घागा लगाकर हवा और सूरज की रोशनी ना लगे ऐसे विशेष कंटेनर में रखा जाता है। इससे मिश्री के बड़े डले यानि क्रिस्टल बन जाते हैं।

चीनी की फैक्ट्री में भी मिश्री बनाई जाती है। चीनी को सफ़ेद करने से पहले भूरा चीनी बनती है। इसे पानी में घोल कर उबाला जाता है फिर दूध आदि से शुद्ध करके धागे की मदद से मिश्री के क्रिस्टल बनाये जाते हैं।

कुछ लोग सफ़ेद चीनी और गर्म पानी का संतृप घोल बनाकर धागा मिश्री बनाते हैं। लेकिन ऐसी मिश्री लाभदायक नहीं होती है।

👉बताशा – Batasha

बताशा शुभ कार्यों में काम में लिया जाता है। त्यौहार आदि के अवसर पर मीठे के रूप में इसे रखा जाता है। इसके अलावा किसी किसी आयुर्वेदिक दवा को बताशे के साथ लिया जाता है। ये चीनी की अपेक्षा नर्म होते हैं। इसलिए आसानी से खाये जा सकते हैं। बताशा सफ़ेद चीनी का ही दूसरा रूप है अतः उसके गुण भी वैसे ही हैं।

बताशा बनाने के लिए चीनी को पानी में घोल कर उबाला जाता है। फिर उसे बेकिंग सोडा की मदद से फूला हुआ रूप देकर मनचाहे छोटे बड़े आकार में डालकर सुखा लिया जाता है। यह काम अधिकतर हाथों से ही किया जाता है।

👉सफ़ेद दानेदार चीनी – Refined white sugar

यह वो चीनी है जो जिसका हम रोजाना उपयोग करते हैं। इस सफ़ेद चीनी को बनाने के लिए गन्ने के रस को छान कर उबाला जाता है। फिर सल्फर डाई ऑक्साइड तथा लाइन स्टोन की मदद से शुद्ध किया जाता है। इसके बाद ब्लीच तथा अन्य केमिकल की मदद से इसे और परिष्कृत करके सफ़ेद चीनी बनाई जाती है। यह दिखने में तो अच्छी होती है लेकिन शरीर के लिए नुकसानदेह होती है।


health home remedies



What is the difference between sugar candy and sugar and how are they ma



(By Vanitha Kasniya Punj




Kunja Mishri – Kunja means small round clay pot i.e. pitcher.ab)de?

टिप्पणियाँ