गोंद का हलवा बनाने की विधि–Gond Ka Halwa Recipe By वनिता कासनियां पंजाब सर्दी का मौसम आते ही सबके जुबान पर एक ही नाम होता है गोंद का हलवा (Gond Ka Halwa Recipe)। शादी सामारोह में तो इसे खास तौर पर बनाया जाता है। आज हम आपके लिए लेकर आए है हलवाई स्टाइल गोंद का हलवा, जो आप आसानी से घर पर बना सकते है। तो चलिए गोंद का हलवा बनाना शुरू करते है।gond ka halwa recipegond ka halwa recipeगोंद का हलवा बनाने की सामग्री300 ग्राम घी1 कप गोंद250 ग्राम चीनी2 कप नारियल1 कप कटे हुए बादाम और काजू1 कप मावा या मलाई7-8 काली मिर्चआधा कप खसखस या सूजी2 कप गेहूँ का मोटा आटागोंद का हलवा बनाने की विधिसबसे पहले हम एक कङाही लेंगे और उसमें घी डाल देंगे।जब घी गर्म हो जाएगा तब हम इसमें 1 मुट्ठी गोंद डाल देंगे और घी में गोंद के फूले बना लेंगे।ध्यान रखें एक साथ गोंद कभी-भी घी में नहीं डालना चाहिए क्योंकि इससे गोंद चिपकने लगता है।इसलिए हम थोङा-थोङा गोंद डालेंगे और गोंद के फूले बना लेंगे।जब फूले तैयार हो जाएंगे तब हम इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे।गोंद भूनने के बाद हम इसी घी में कटे हुए काजू और बादाम डाल उन्हें भी हल्का भून लेंगे।इससे काजू और बादाम में बढ़िया खूश्बू के साथ-साथ उनका स्वाद भी बढ़ जाएगा।काजू और बादाम को भूनने के बाद हम एक बर्तन लेंगे और उसमें चीनी डाल देंगें। चीनी के अंदर हम डेढ़ कप पानी डाल देंगे।हमें चाशनी एक तार की बनानी है।जब तक चाशनी बनती है तब तक हम हलवे के लिए गेहूँ का आटा भून लेंगे।गोंद के हलवे में मोटा आटा डाला जाता है क्योंकि इससे गोंद का हलवा चिपकता नहीं है और अलग-अलग पङा रहता है।आप गेहूँ को अच्छे से साफ करके मिक्सी में डाल कर गेहूँ को पीस सकते है। इससे भी हलवा अच्छा बनता है।जिस घी में हमने गोंद और बादाम भूने थे उसी घी में हम आटा डालकर इसे अच्छे से भून लेंगे।जब आटा अच्छे से भून जाएगा तब हम इसमें काली मिर्च व मावा डाल देंगे।अगर आपके पास मावा नहीं है तो आप इसमें मलाई का उपयोग भी कर सकते है।

गोंद का हलवा बनाने की सामग्री
- 300 ग्राम घी
- 1 कप गोंद
- 250 ग्राम चीनी
- 2 कप नारियल
- 1 कप कटे हुए बादाम और काजू
- 1 कप मावा या मलाई
- 7-8 काली मिर्च
- आधा कप खसखस या सूजी
- 2 कप गेहूँ का मोटा आटा
गोंद का हलवा बनाने की विधि
- सबसे पहले हम एक कङाही लेंगे और उसमें घी डाल देंगे।
- जब घी गर्म हो जाएगा तब हम इसमें 1 मुट्ठी गोंद डाल देंगे और घी में गोंद के फूले बना लेंगे।
- ध्यान रखें एक साथ गोंद कभी-भी घी में नहीं डालना चाहिए क्योंकि इससे गोंद चिपकने लगता है।
- इसलिए हम थोङा-थोङा गोंद डालेंगे और गोंद के फूले बना लेंगे।
- जब फूले तैयार हो जाएंगे तब हम इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे।
- गोंद भूनने के बाद हम इसी घी में कटे हुए काजू और बादाम डाल उन्हें भी हल्का भून लेंगे।
- इससे काजू और बादाम में बढ़िया खूश्बू के साथ-साथ उनका स्वाद भी बढ़ जाएगा।
- काजू और बादाम को भूनने के बाद हम एक बर्तन लेंगे और उसमें चीनी डाल देंगें। चीनी के अंदर हम डेढ़ कप पानी डाल देंगे।
- हमें चाशनी एक तार की बनानी है।
- जब तक चाशनी बनती है तब तक हम हलवे के लिए गेहूँ का आटा भून लेंगे।
- गोंद के हलवे में मोटा आटा डाला जाता है क्योंकि इससे गोंद का हलवा चिपकता नहीं है और अलग-अलग पङा रहता है।
- आप गेहूँ को अच्छे से साफ करके मिक्सी में डाल कर गेहूँ को पीस सकते है। इससे भी हलवा अच्छा बनता है।
- जिस घी में हमने गोंद और बादाम भूने थे उसी घी में हम आटा डालकर इसे अच्छे से भून लेंगे।
- जब आटा अच्छे से भून जाएगा तब हम इसमें काली मिर्च व मावा डाल देंगे।
- अगर आपके पास मावा नहीं है तो आप इसमें मलाई का उपयोग भी कर सकते है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें