मैसूर पाक बनाने की विधि – Mysore Pak Recipe in Hindi By वनिता कासनियां पंजाब !! Mysore Pak RecipeMysore Pak Recipeमैसूर पाक बनाने की सामग्रीडेढ़ कप बेसनडेढ़ कप चीनीआधा कप तेल1 कप घीआधा कप पानीमैसूर पाक बनाने की विधि (Mysore Pak Banane Ki Vidhi)सबसे पहले हम एक कङाही लेंगे और उसमें आधा कप पानी और डेढ़ कप चीनी डाल देंगे।चाशनी बनाने के लिए हम यहाँ बङी कङाही लेंगे क्योंकि बाद में मैसूर पाक भी हम इसी कङाही में बनाना है।जब चीनी पानी में घुल जाएगी तब हम गैस से कङाही उतार देंगे। यहाँ हमें चाशनी में तार नहीं बनानी है।उसी गैस पर दूसरा बर्तन रख देंगे उसके अंदर हम घी और तेल डाल देंगे।आप यहाँ कोई कोई भी रिफाइंड ऑयल, राइस ऑयल या सनफ्लोवर ऑयल इस्तेमाल कर सकते है क्योंकि इन तेलों को कोई टेस्ट नहीं होता है।यहाँ पर तेल डालना इसलिए जरूरी होता है क्योंकि तेल से मैसूर पाक में जाली जल्दी बन जाती है। वैसे मैसूर पाक चिकना तो घी से हो ही जाता है।जब घी पिघल जाएगा तब हम घी को भी गैस से उतार देंगे और उसकी जगह चाशनी वाली कङाही को गैस पर रख देंगे।फिर हम चाशनी में थोङा-थोङा करके बेसन डालेंगे और दूसरे हाथ से उसे चलाते रहेंगे ताकि चाशनी में बेसन की गूठलियाँ ना बने।हम यहाँ थोङा मोटा बेसन इस्तेमाल करेंगे, क्योंकि मोटे बेसन से मैसूर पाक दानेदार और स्वादिष्ट बनता है।अगर आपके पास मोटा बेसन नहीं है तो आप चना दाल को मिक्सी में पीस कर उसका आटा बना लेंगे और छलनी से छान लेंगे। इससे भी मैसूर पाक बहुत अच्छा बनता है।Mysore Pak Recipe in Hindiयहाँ गैस की आंच हम कप रखेंगे क्योंकि मैसूर पाक बनाने में टाइम थोङा ज्यादा लगता है और अगर हम गैस की आंच ज्यादा रखेंगे तो बेसन जल जाएगा।चाशनी में बेसन को मिलाने के बाद हम उसमें एक बङा चम्मच घी और तेल वाला मिश्रण डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे।जब बेसन घी को सोख लेगा तब हम फिर से उसमें थोङा घी डालेंगे और फिर से मिक्स कर देंगे।इसी तरह हम थोङा-थोङा करके घी डालते जाएंगे और मिलाते जाएंगे। इससे मैसूर पाक में जाली बनेंगी और मैसूर पाक बिल्कुल मार्केट स्टाइल बनेगा।हमारा मैसूर पाक तो बिल्कुल तैयार है बस अब इसे ठंडा करना बाकी है। इसलिए हम एक टिन का बाॅक्स लेंगे और उसके चारों तरफ बटर पेपर लगा देंगे।बटर पेपर के ऊपर हम थोङा घी भी लगा देंगे। इससे मैसूर पाक ठंडा होने के बाद जल्दी निकल जाएगा।घी लगाने के बाद हम इसमें हमारा मैसूर पाक निकाल लेंगे। ध्यान रहें मैसूर पाक को बाॅक्स में निकालने के बाद मैसूर पाक को ऊपर से बिल्कुल भी नहीं दबाना है क्योंकि इसे दबाने से इसके अंदर की सारी जाली खत्म हो जाएगी।इसलिए हमें इसे सीधा ही डाल देना है। मैसूर पाक बहुत जल्दी ही सैट हो जाता है। इसलिए 10 मिनट बाद हम इसमें चाकू से कट लगा लेंगे, क्योंकि ठंडा होने के बाद मैसूर पाक में कट नहीं लगते है।मैसूर पाक में कट लगाने के बाद हम इसे 2 घंटे के लिए रख देंगे। 2 घंटे बाद हम चाकू से पहले लगाए हुए कटों पर दोबार काट लेंगे।हमारा मैसूर पाक बिल्कुल तैयार है। आप इसमें अपनी पसंद अनुसार इसमें ड्राई फ्रूट भी डाल सकते है। अगर आप इसमें ड्राई फ्रूट भून कर डालें तो इसका स्वाद ज्यादा बढ़ जाएगा।इन बातों का रखें ध्यानमैसूर पाक वैसे तो बनाना आसान ही होता है पर इसमें कुछ बातें ऐसी होती है, जिनका ध्यान रखना बहुत जरूर होता है। कभी-कभी मैसूर पाक में जाली नहीं बनती है। इसकी कई वजह हो सकती है-1. जब हम बेसन में घी डालने का काम करते है तब हम सारा घी या तो एक बार में ही डाल देते है।2. थोङा घी डालने के बाद उसे अच्छे से मिलाते नहीं है।3. घी डालने के बाद वेट नहीं करते कि डाला हुआ घी बेसन सोखा है या नहीं।अगर आप इन सबका ध्यान रखेंगे तो मैसूर पाक में जाली जरूर बनेगी।मैसूर पाक को बनाने के बाद आप जल्दी से इसे बाॅक्स में निकाल दीजिए क्योंकि मैसूर पाक बहुत जल्दी सैट होता है। अगर जल्दी नहीं डालते है या फिर थोङा वक्तलग जाता है तो बाद में बाॅक्स में डालने के बाद भी वो सैट नहीं होता है और बर्फी नहीं बनती है।अगर आपका बेसन दानेदार नहीं होगा तो भी मैसूर पाक अच्छा नहीं बनता है क्योंकि महीन बेसन से मैसूर पाक इकट्ठा हो जाता है।
मैसूर पाक बनाने की विधि – Mysore Pak Recipe in Hindi

मैसूर पाक बनाने की सामग्री
- डेढ़ कप बेसन
- डेढ़ कप चीनी
- आधा कप तेल
- 1 कप घी
- आधा कप पानी
मैसूर पाक बनाने की विधि (Mysore Pak Banane Ki Vidhi)
- सबसे पहले हम एक कङाही लेंगे और उसमें आधा कप पानी और डेढ़ कप चीनी डाल देंगे।
- चाशनी बनाने के लिए हम यहाँ बङी कङाही लेंगे क्योंकि बाद में मैसूर पाक भी हम इसी कङाही में बनाना है।
- जब चीनी पानी में घुल जाएगी तब हम गैस से कङाही उतार देंगे। यहाँ हमें चाशनी में तार नहीं बनानी है।
- उसी गैस पर दूसरा बर्तन रख देंगे उसके अंदर हम घी और तेल डाल देंगे।
- आप यहाँ कोई कोई भी रिफाइंड ऑयल, राइस ऑयल या सनफ्लोवर ऑयल इस्तेमाल कर सकते है क्योंकि इन तेलों को कोई टेस्ट नहीं होता है।
- यहाँ पर तेल डालना इसलिए जरूरी होता है क्योंकि तेल से मैसूर पाक में जाली जल्दी बन जाती है। वैसे मैसूर पाक चिकना तो घी से हो ही जाता है।
- जब घी पिघल जाएगा तब हम घी को भी गैस से उतार देंगे और उसकी जगह चाशनी वाली कङाही को गैस पर रख देंगे।
- फिर हम चाशनी में थोङा-थोङा करके बेसन डालेंगे और दूसरे हाथ से उसे चलाते रहेंगे ताकि चाशनी में बेसन की गूठलियाँ ना बने।
- हम यहाँ थोङा मोटा बेसन इस्तेमाल करेंगे, क्योंकि मोटे बेसन से मैसूर पाक दानेदार और स्वादिष्ट बनता है।
- अगर आपके पास मोटा बेसन नहीं है तो आप चना दाल को मिक्सी में पीस कर उसका आटा बना लेंगे और छलनी से छान लेंगे। इससे भी मैसूर पाक बहुत अच्छा बनता है।
- Mysore Pak Recipe in Hindi
- यहाँ गैस की आंच हम कप रखेंगे क्योंकि मैसूर पाक बनाने में टाइम थोङा ज्यादा लगता है और अगर हम गैस की आंच ज्यादा रखेंगे तो बेसन जल जाएगा।
- चाशनी में बेसन को मिलाने के बाद हम उसमें एक बङा चम्मच घी और तेल वाला मिश्रण डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे।
- जब बेसन घी को सोख लेगा तब हम फिर से उसमें थोङा घी डालेंगे और फिर से मिक्स कर देंगे।
- इसी तरह हम थोङा-थोङा करके घी डालते जाएंगे और मिलाते जाएंगे। इससे मैसूर पाक में जाली बनेंगी और मैसूर पाक बिल्कुल मार्केट स्टाइल बनेगा।
- हमारा मैसूर पाक तो बिल्कुल तैयार है बस अब इसे ठंडा करना बाकी है। इसलिए हम एक टिन का बाॅक्स लेंगे और उसके चारों तरफ बटर पेपर लगा देंगे।
- बटर पेपर के ऊपर हम थोङा घी भी लगा देंगे। इससे मैसूर पाक ठंडा होने के बाद जल्दी निकल जाएगा।
- घी लगाने के बाद हम इसमें हमारा मैसूर पाक निकाल लेंगे। ध्यान रहें मैसूर पाक को बाॅक्स में निकालने के बाद मैसूर पाक को ऊपर से बिल्कुल भी नहीं दबाना है क्योंकि इसे दबाने से इसके अंदर की सारी जाली खत्म हो जाएगी।
- इसलिए हमें इसे सीधा ही डाल देना है। मैसूर पाक बहुत जल्दी ही सैट हो जाता है। इसलिए 10 मिनट बाद हम इसमें चाकू से कट लगा लेंगे, क्योंकि ठंडा होने के बाद मैसूर पाक में कट नहीं लगते है।
- मैसूर पाक में कट लगाने के बाद हम इसे 2 घंटे के लिए रख देंगे। 2 घंटे बाद हम चाकू से पहले लगाए हुए कटों पर दोबार काट लेंगे।
- हमारा मैसूर पाक बिल्कुल तैयार है। आप इसमें अपनी पसंद अनुसार इसमें ड्राई फ्रूट भी डाल सकते है। अगर आप इसमें ड्राई फ्रूट भून कर डालें तो इसका स्वाद ज्यादा बढ़ जाएगा।
- इन बातों का रखें ध्यान
- मैसूर पाक वैसे तो बनाना आसान ही होता है पर इसमें कुछ बातें ऐसी होती है, जिनका ध्यान रखना बहुत जरूर होता है। कभी-कभी मैसूर पाक में जाली नहीं बनती है। इसकी कई वजह हो सकती है-
- 1. जब हम बेसन में घी डालने का काम करते है तब हम सारा घी या तो एक बार में ही डाल देते है।
- 2. थोङा घी डालने के बाद उसे अच्छे से मिलाते नहीं है।
- 3. घी डालने के बाद वेट नहीं करते कि डाला हुआ घी बेसन सोखा है या नहीं।
- अगर आप इन सबका ध्यान रखेंगे तो मैसूर पाक में जाली जरूर बनेगी।
- मैसूर पाक को बनाने के बाद आप जल्दी से इसे बाॅक्स में निकाल दीजिए क्योंकि मैसूर पाक बहुत जल्दी सैट होता है। अगर जल्दी नहीं डालते है या फिर थोङा वक्त
- लग जाता है तो बाद में बाॅक्स में डालने के बाद भी वो सैट नहीं होता है और बर्फी नहीं बनती है।
- अगर आपका बेसन दानेदार नहीं होगा तो भी मैसूर पाक अच्छा नहीं बनता है क्योंकि महीन बेसन से मैसूर पाक इकट्ठा हो जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें