सबसे हलकी मिठाई कौनसी है, इसे घर पर कैसे बनायें?By Vnita kasnia Punjab मेरे विचार से आसानी से हजम होने वाली अर्थात पेट के लिए हलकी व पौष्टिक मिठाई "रवे" (बारीक़ सूजी) के कम घी में बने लड्डू ही हैं | यह महाराष्ट्र की एक सबसे अधिक प्रचलित घरेलू मिठाई है |देखिये ये कैसे बनाए जाते हैं |आवश्यक सामग्री :-बारीक़ सूजी (रवा) - 2 कटोरीपानी - एक कटोरी (चासनी के लिए)चीनी - डेढ़ कटोरीदेसी घी - आधा कटोरीइलायची पाउडर- आधा टीस्पून (या अधिक, इच्छानुसार)चिरोंजी - 2 - 3 टेबल स्पूनविधि :-सर्वप्रथम एक कड़ाही में घी व रवा ले कर हल्की आंच पर केवल इतना भून लें कि उसका रंग सफेद से हल्का बादामी हो जाए |अब एक दूसरे बर्तन (पतीली या भगोनी) में चीनी व पानी ले कर उसे मीडियम आंच पर रखें,व लगातार चलाते हुए एक तार की चासनी बना लें |अब भूने हुए रवे में यह चासनी, इलायची पाउडर व चिरोंजी डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें, व इस मिश्रण को ढक कर 1 - 2 घंटे के लिए छोड़ दें, बीच बीच में इसे चला कर चेक करते रहें |जैसे ही यह मिश्रण लड्डू बांधने की स्थिति में आ जाए, लड्डू बांध लें | दरअसल हर रवा चासनी की नमी कितने समय में सोख कर गाढ़ा / कड़ा हो जाएगा, यह रवे पर निर्भर होता है |अगर मिश्रण अधिक कड़ा लगे तो उस पर हल्का सा दूध छिड़क कर मिला लें, वह लड्डू बांधने लायक सॉफ्ट हो जाएगा | यह लड्डू बनाने हेतु रवा यथा सम्भव बारीक़ ही लें, अन्यथा लड्डू कड़े बनेंगे |ये लड्डू अगर सही तरीके से बनाए जावें, तो इसके सामने आप मावे की मिठाइयां भूल जाएंगे|यह प्रतीकात्मक चित्र - गूगल से साभार
मेरे विचार से आसानी से हजम होने वाली अर्थात पेट के लिए हलकी व पौष्टिक मिठाई "रवे" (बारीक़ सूजी) के कम घी में बने लड्डू ही हैं | यह महाराष्ट्र की एक सबसे अधिक प्रचलित घरेलू मिठाई है |
देखिये ये कैसे बनाए जाते हैं |
आवश्यक सामग्री :-
बारीक़ सूजी (रवा) - 2 कटोरी
पानी - एक कटोरी (चासनी के लिए)
चीनी - डेढ़ कटोरी
देसी घी - आधा कटोरी
इलायची पाउडर- आधा टीस्पून (या अधिक, इच्छानुसार)
चिरोंजी - 2 - 3 टेबल स्पून
विधि :-
सर्वप्रथम एक कड़ाही में घी व रवा ले कर हल्की आंच पर केवल इतना भून लें कि उसका रंग सफेद से हल्का बादामी हो जाए |
अब एक दूसरे बर्तन (पतीली या भगोनी) में चीनी व पानी ले कर उसे मीडियम आंच पर रखें,व लगातार चलाते हुए एक तार की चासनी बना लें |
अब भूने हुए रवे में यह चासनी, इलायची पाउडर व चिरोंजी डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें, व इस मिश्रण को ढक कर 1 - 2 घंटे के लिए छोड़ दें, बीच बीच में इसे चला कर चेक करते रहें |
जैसे ही यह मिश्रण लड्डू बांधने की स्थिति में आ जाए, लड्डू बांध लें | दरअसल हर रवा चासनी की नमी कितने समय में सोख कर गाढ़ा / कड़ा हो जाएगा, यह रवे पर निर्भर होता है |
अगर मिश्रण अधिक कड़ा लगे तो उस पर हल्का सा दूध छिड़क कर मिला लें, वह लड्डू बांधने लायक सॉफ्ट हो जाएगा | यह लड्डू बनाने हेतु रवा यथा सम्भव बारीक़ ही लें, अन्यथा लड्डू कड़े बनेंगे |
ये लड्डू अगर सही तरीके से बनाए जावें, तो इसके सामने आप मावे की मिठाइयां भूल जाएंगे|
यह प्रतीकात्मक चित्र - गूगल से साभार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें