लुधियाना, फाजिल्का, जेएनएन। Punjab Weather Alert :
By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब पंजाब के कई शहराें में वीरवार काे जमकर बारिश हुई। लुधियाना में सुबह से बादलों ने शहर को घेर रखा था। हालांकि बीच बीच मे हल्की धूप भी आ जा रही है। तेज हवाएं चल रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। इसके साथ ही फाजिल्का के कई इलाकाें में बारिश हाेने से माैसम सुहावना हाे गया। सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आज दिन में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। दोपहर में तेज हवाएं चल सकती। वहीं विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को शहर में बारिश हो सकती है। इससे पहले बुधवार को दोपहर बारह के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई थी।शाम तक मौसम का मिजाज ठंडा रहने से लाेगाें काे गर्मी से राहत मिलेगी।
फाजिल्का में बारिश से एक काॅलाेनी में भरा पानी।
पठानकोट में पड़े ओले, आज और कल भी बारिश के आसार
पंजाब में बुधवार को कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। पठानकोट के सुजानपुर व मामून क्षेत्र में ओले भी पड़े थे। बारिश के कारण सूबे के अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम विभाग चंडीगढ़ की मानें तो वीरवार और शुक्रवार को भी सूबे में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
बुधवार को अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। लुधियाना में 0.4, पठानकोट में 0.5 तथा अमृतसर 1.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। जालंधर में देर रात हुई बारिश से अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। जालंधर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्यिस रहा। जबकि लुधियाना का अधिकतम तापमान 33.4, अमृतसर व बठिंडा का 33.5 तथा पटियाला का 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें